Site icon पद्यपंकज

हिन्दी जन जन की भाषा

हिन्दी

हिंदी है जन जन की भाषा
हिंदी है हर मन की भाषा,
हिंदी है व्यवहार की भाषा
हिंदी है संचार की भाषा।
हिंदी है समाचार की भाषा,
प्रेम, प्रेमी मनुहार की भाषा,
माँ की लोरी पिता की सीख
हिंदी हर परिवार की भाषा।
हिंदी है व्यापार की भाषा
लेन- देन बाजार की भाषा,
बैंकों में भी स्वीकार है भाषा
शिक्षा व रोजगार की भाषा।
हिंदी है संस्कार की भाषा
रीति, नीति त्यौहार की भाषा
नेता साधु सब के उपयोगी,
प्रवचन और प्रचार की भाषा।

0 Likes

सत्यम कुमार

Spread the love
Exit mobile version