Site icon पद्यपंकज

गांव हमारा-ब्यूटी कुमारी

Beauty

गांव हमारा

सबसे प्यारा गांव हमारा
सबसे अच्छा गांव हमारा।
हृदय में बसती दुर्गा माता
विद्या मंदिर है सिरमौर
ब्रह्म स्थान है इसका प्रहरी
बलान नदी जीवन रेखा
छोटा सा है गांव हमारा।
गली गली है पक्की सड़कें
हर दरवाजे पशु बंधा है
पशु आहार का उद्योग लगा है।
खेती जीविका का है मुख्य आधार
सबसे न्यारा गांव हमारा।
शिव मंदिर हनुमान मंदिर
पूजा स्थल है गांव का।
पीपल पेड़ फेफड़ा इसका
शुद्ध ठंडी हवा सुहानी
चलती है जैसे मस्तानी
पीपल के नीचे लगता है चौपाल
आम लीची का बागान
बढ़ाता गांव की सुंदरता
खेतों में लहलहाते फसल
पेरों पर चिड़ियों की चहक
बागों में फूलों की महक
छठ पर्व में नदी किनारे
लगता लोगों का मेला।
लोगों के अनुपम संगम का
दृश्य लगता है मनमोहक।
बड़े बुजुर्गों को मिलता सम्मान
गांव के बुजुर्ग बच्चों को
नैतिकता का पाठ पढ़ाते।
सामाजिक कार्यों में गांव के
लोग मिल करते हैं सहयोग।
गांव के मेहनती किसान
सूरज के उगने से पहले
लग जाते हैं काम पर
खेतों में उपजाते सोना
समृद्ध और खुशहाल है
सबसे प्यारा गांव हमारा।

ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

Spread the love
Exit mobile version