भावों की अभिव्यक्ति हिंदी-ब्यूटी कुमारी

Beauty

Beauty

भावों की अभिव्यक्ति हिंदी

सबसे सुंदर भाषा हिंदी,
हिंदुस्तान की गौरव गाथा हिंदी।
राष्ट्र के माथे की बिंदी,
राजभाषा कहलाती हिंदी।
स्वाभिमान अभिमान हिंदी,
सूर और मीरा की तान हिंदी।
हमारी आन है हिंदी,
हमारी शान है हिंदी।
हिंदी हमारी वर्तनी,
हमारा व्याकरण है हिंदी।
संस्कृत से संस्कृति हमारी,
हिंदी हमारा मान है।
निराला प्रेमचंद की लेखनी हिंदी,
राष्ट्रकवि दिनकर की मधुर संगीत हिंदी
बच्चे का पहला शब्द है हिंदी,
हिंदुस्तान की आवाज है हिंदी।
जीवन की परिभाषा हिंदी,
हमारा आचरण और अस्मिता है हिंदी।
एकता के सूत्र में देश को पिरोया हिंदी,
निज भाषा पर गर्व हमें,
हमारी राजभाषा है हिंदी।
हिंदी है हिंद का उत्थान,
आजादी के दीवानों ने
हिंदी को दिया सम्मान।
चारों दिशाओं का ज्ञान है हिंदी,
हिंदी हूं मैं वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान।
हिंदुस्तानी के विचारों का संप्रेषण हिंदी
हिंदी है भारत के माथे की बिंदी।
हिंदी भाषा ही नहीं,
भावों की अभिव्यक्ति है।

✍️ ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

Leave a Reply