Site icon पद्यपंकज

करके सीखें-अशोक कुमार

Ashok

करके सीखें

आओ जोड़ की प्रकृति को जाने,
मिलाने की प्रक्रिया को जोड़ माने।
मूर्त से अमूर्त की ओर जाएं,
बच्चे इसे कभी भूल न पाए।।

घटाव किसे कहते हैं जाने,
निकालने की प्रक्रिया को माने।
आसपास की वस्तुओं को लाएं,
घटाव की क्रिया बच्चों से स्वयं कराएं।।

गुना की प्रकृति को जाने,
बार-बार जोड़ने की क्रिया को गुना माने।
यह क्रिया जरूर करवाएं,
बच्चे इसे कभी भूल न पाए।।

आओ हम भाग को जाने,
बराबर बराबर भागों में बांटने को भाग माने।
इसके दौरान जो बच जाए उसे शेष माने।।
बच्चे भाग की प्रकृति को आसानी से जाने।।

छोटे बड़े के चिन्हों को जाने,
बड़े अंक की तरफ मुंह खुला रखें,
छोटे अंक की तरफ मुंह बंद,
बच्चे इसे जानेंगे बहुत जल्द।।

आओ त्रिभुज को पहचाने,

तीन भुजा से घिरे हुए क्षेत्र को त्रिभुज माने।
सलाई की तीलियों से यह क्रिया कराएं,
बच्चें त्रिभुज को जरूर समझ पाए।

चार बराबर बराबर तीलियों से घीरे क्षेत्र जब आए,
ऐसी आकृति वर्ग कहलाए।
वर्ग कक्ष में यह गतिविधि जरूर कराएं,
बच्चे इसे कभी भूल न पाए।।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआंव कैमूर

Spread the love
Exit mobile version