Site icon पद्यपंकज

हमें नहीं अब युद्ध चाहिए- संजय कुमार

sanjay kumar DEO

हमे नहीं अब युद्ध चाहिए,
नहीं हमे अब युद्ध चाहिए,
संघर्ष नहीं विराम चाहिए।
सत्य अहिंसा विश्व बंधुता
करुणा मित्र और प्यार चाहिए।
नहीं और अब युद्ध चाहिए।

अहं और वर्चस्व देश का,
आण्विक गुमान देश का,
ताकत और ये हनक देश का
विध्वंसक बमों की खनक देश का,
ऐसा नेतृत्व नहीं चाहिए।
हमे नहीं अब युद्ध चाहिए।
नहीं और अब युद्ध चाहिए।

नहीं हमे अब हिटलर चाहिए,
पुतिन, मुसोलिनी नहीं चाहिए,
ट्रूमैन भी हमे नहीं चाहिए,
जो कर सके मैत्री प्रसार।
बंधुता के साथ विश्व में,
ऐसा वो नेतृत्व चाहिए।
हमे नहीं अब युद्ध चाहिए।
नहीं और अब युद्ध चाहिए।

समता और क्षमता के साथ,
दूर कर सके जो दुराचार,
सदकर्म और शुद्ध विचार से,
ऐसा अब नेतृत्व चाहिए।

नेहरू का गुट निरपेक्ष चाहिए,
गांधी का अहिंसा चाहिए,
बुद्ध का प्रेम बंधुत्व चाहिए,
ऐसा अब नेतृत्व चाहिए।
हमें नहीं अब युद्ध चाहिए,
प्रेम और बंधुत्व चाहिए।
नहीं और अब युद्ध चाहिए।

संजय कुमार
जिला शिक्षा पदाधिकारी
भागलपुर

Spread the love
Exit mobile version