Site icon पद्यपंकज

हमारा बिहार-लवली कुमारी

हमारा बिहार

जो है सबके 
गले का हार 
वहीं विराजमान है 
राज्य बिहार। 
22 मार्च है
इसका स्थापना दिवस 
बच्चे धूम-धाम से 
मानते हैं बिहार दिवस। 
38 जिलों का 
है यह राज्य
534 प्रखंड और 
8463 पंचायत साम्राज्य। 
वीरता और विद्या का संगम 
है यहां की धरती
भारत के इतिहास में है
सबसे ज़्यादा चमकती। 
अशोक, समुद्रगप्त, विक्रमादित्य 
यहां के सम्राट 
भारत का स्वर्णयुग था
तब यहां का राजपाट। 
चाणक्य की नीति 
बुद्ध के ऊंचे विचार
महावीर, शेरशाह, राजा जनक का
करता गुणगान संसार। 
कपिल, जेमिनी,
आर्यभट्ट जैसे वैज्ञानिक 
यहां की धरती पर थे
ये विराट मार्ग दार्शनिक। 
लोगों का मन मोह लिया
यहां के ऊॅचे विचारों ने
गुणगान करते हैं हम ऐसा 
हमारा बिहार राज्य हजारों में।

लवली कुमारी
उत्क्रमित मध्य विधालय अनूपनगर
बारसोई कटिहार

Spread the love
Exit mobile version