Site icon पद्यपंकज

पर्यावरण-मुकेश कुमार

पर्यावरण

आओ पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं,
अपने को स्वस्थ और जीवन को बेहतर बनाएं।
अगर जीवन में हम सब एक भी पेड़ लगा देंगे,
बच्चों के भविष्य को और बेहतर बना देंगे।
पर्यावरण है तो हमारा अस्तित्व है,
वरना जीवन सबका खंडित है।
आओ कुछ ऐसा कर जाएं,
कुछ पेड़ अगर हम लगा पाएँ,
एक प्रेरणा के रूप में हम जाने जाएंगे,
अपना नाम अमर कर जाएंगे।
पूरा जीवन पर्यावरण में बसा है,
कुछ न कर पाना सजा है।
आओ कुछ ऐसा कर जाएं,
सभी को प्रेरित अगर हम कर पाएं,
अपने कर्तव्य को हम जान जाएँ,
तो कितनों के जीवन को हम बचा पाएँ।
अगर पर्यावरण स्वच्छ और बेहतर हो जाएगा,
सबका जीवन कितना खिल जाएगा।

मुकेश कुमार

Spread the love
Exit mobile version