जीवन प्रदाता पेड़-लवली वर्मा

जीवन प्रदाता पेड़

आओ हम सब पेड़ लगाएं,
पर्यावरण को शुद्ध बनाएं।
करता दूषित गैस अवशोषण,
देता हमें शुद्ध ऑक्सिजन।।

कम करता है यह प्रदूषण ,
पृथ्वी पर लाता है संतुलन।
प्राणवायु ऑक्सीजन दाता,
पृथ्वी पर जीवन का प्रदाता।।

पेड़ हमारे जीवन साथी,
जीवन में हरियाली लाते।
मिलता फल, फूल, अनाज,
साथ में ईंधन और कागज।

देता हमें ठंडी छाँव,
रोके भूमि का कटाव।
सूखी पत्ती देंती खाद,
फसलें होती हैं आबाद।

अधिकाधिक पेड़ लगायें,
प्रदूषण मुक्त राष्ट्र बनाएं।
प्रकृति की देन बेमिशाल,
करता है जीवन खुशहाल।।

लवली वर्मा
प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी
हसनगंज, कटिहार

Leave a Reply