Site icon पद्यपंकज

शिक्षक-प्रकाश प्रभात

शिक्षक

शिखर तक ले जाने वाले 
क्षमा की भाव रखने वाले 
कमजोरी दूर भगाने वाले 
अपनापन समझने वाले।

सच्ची राह दिखाने वाले 
हरदम तो समझाने वाले 
प्रकृति मूल बताने वाले 
भगवान को बताने वाले।

माँ-बाप स्वर्ग है कहने वाले
प्यार से भी डाँटने वाले 
सबकी भला चाहने वाले 
भाईचारा सम बताने वाले।

हर्षित-पुलकित करने वाले 
घर घर अलख जगाने वाले 
प्रकाश ज्ञान का फैलाने वाले 
शिक्षा की अहमियत बताने वाले।

जन-जन में चेतना जगाने वाले 
दुनियाँ में रौशनी फैलाने वाले 
हर लोक में नाम कमाने वाले 
नेता, हाकिम, स्टाफ बनाने वाले।

शिक्षक हमेशा सम्मान पाने वाले 
शिक्षक शब्द महान है कहने वाले
बिना गुरु के कुछ नहीं होने वाले

प्रभात जी संदेश ये सुनाने वाले।

✍🏻✍🏻 प्रकाश प्रभात शिक्षक
प्राo विo बाँसबाड़ी बायसी
पूर्णियाँ बिहार

Spread the love
Exit mobile version