Site icon पद्यपंकज

अहिंसा के पुजारी -आशीष अम्बर

हाथों में हथियार नही है,

मन में है सत्य का विश्वास ।

हर चेहरे पर मुस्कान रहे ,

गाँधी जी की थी यही आस ।

विचारों की महिमा को परखें,

वाणी में हो सच्चा प्यार ।

घृणा की आँधी थम जाए ,

मिटे अज्ञानता का अंधकार ।

जात – पात का भेद न हो,

न रहे ऊँच – नीच की कोई रेखा ।

प्रेम बने संसार की भाषा ,

मानवता हो अब जग की लेखा ।

अहिंसा का संदेशा देकर ,

बापू ने जग का किया कल्याण ।

मिल – जुल कर हम रहे हमेशा,

जिससे बढ़े देश की शान ।

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी

जिला – दरभंगा

बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version