Site icon पद्यपंकज

मेरी मां – आशीष अम्बर

शीर्षक :- मेरी माँ

माँ शब्द एक और अर्थ है अनेक,
यह कैसे कर दिखलाती हो ।

इस एक शब्द के बोझ तले,
कहीं खोकर तो न रह जाती हो ।

है व्यंजन की तो बात कहाँ,
तुम नीर भी मधु बनाती हो ।

वायु सा वेग, सूरज सी ऊर्जा,
नित रोज कहाँ से लाती हो ।

मेरी नादानियों और शैतानियों पर,
जब जोर से डाँट लगाती हो ।

फिर बड़ी – बड़ी इन आँखों में,
अँश्रु क्यों ले आती हो ।

इतनी स्नेही बन जाती हो,
संतान को अपने हृदय में बसाती हो ।

माँ इस एक शब्द के बोझ तले,
कहीं खोकर तो न रह जाती हो ।

आशीष अम्बर
( विशिष्ट शिक्षक)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड – केवटी
जिला – दरभंगा
बिहार ।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version