Site icon पद्यपंकज

आया सावन-आशीष अम्बर

ashish amber

ashish amber

झूम – झूम कर सावन आया,

संग में कितने खुशियाँ लाया ।

धरती पर है छायी हरियाली ,

देख बगीचा खुश हैं माली ।

बगियों में भी झूलें सजी हैं,

मन – उपवन में प्रीत जगी है ।

मोर – पपीहे वन में नाचे,

किसानों के भी मन हर्षाये ।

बच्चों की हमजोली आई,

मिल सबने नाव चलाई ।

सबके घर आनंद बढ़ाए ,

यह मौसम हम सबको भाए ।

मधुर श्रावणी पूजा लाए,

नारी धर्म की कथा सुनाए ।

भाई को बहना राखी पहनाए,

बहन की रक्षा का संकल्प दिलाए ।

तपित हृदय में ठंडक लाए ,

प्राणियों को नवजीवन दे जाए ।

इन्द्रधनुष का रंग दिखलाए,

झिंगुर भी झंकार सुनाए ।

झूम – झूम कर सावन आया,

संग में कितने खुशियाँ लाया ।

कोमल मन को राहत पहुँचाया,

झूम – झूम कर सावन आया ।

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी

जिला – दरभंगा

बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version