हमारा बिहार
बिहार दिवस आज,
सभी लोग मनाते हैं,
इनकी माटी की खुश्बू, विश्व में फैलाइए।
लिच्छवी का गणतंत्र,
था प्रथम लोकतंत्र,
यह बात लोगों को भी, आज समझाइए।
नालंदा, विक्रमशिला,
की ज्ञान गंगा से सभी,
विभूषित आज हम, सबको बताइए।
भगवान महावीर,
व बुद्ध का उपदेश,
प्रेरणा के श्रोत हैं ये,जन को जगाइए।
भवानंद सिंह(शिक्षक)
मध्य विद्यालय मधुलता
रानीगंज, अररिया
1 Likes

