Site icon पद्यपंकज

आओ नूतन गान लिखे बिंदु अग्रवाल

आओ नूतन गान लिखें

आओ नूतन गान लिखें
हम एक नया अभियान लिखें।
अंतरमन के भेद मिटा
हर होठों पे मुस्कान लिखें।।

नये वर्ष में नया गीत
नव कलियों का आव्हान लिखें।
खिलता फूल हो,उड़ता सौरभ
हर आँगन को गुलफाम लिखें।।

नन्हों को दे स्नेहाशीषबैंड
कमजोरों का हम मान लिखे।
साथ सभी के मिला कदम हम
बुजुर्गों का सम्मान लिखें।।

हर आँखों में हम प्रेम लिखें
हर दिल में हम सदभाव लिखें।
ना कटु वचन कहे कोई यहाँ
हर में यह अरमान लिखें।।
देश धर्म पर मिटने वाले
वीरों को प्रणाम लिखें।
अखिल विश्व में गूंजे जयकारा
मेरा देश महान लिखें।।

बिंदु अग्रवाल, शिक्षिका
मध्य विद्यालय गलगलिया
किशनगंज बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version