Site icon पद्यपंकज

चिड़िया रानी-कुमकुम कुमारी

चिड़िया रानी

आ जा चिड़िया रानी,
हम डाले हैं दान-पानी,
चीं-चीं करती आ जा,
दाना आ के खा जा ।
आ जा चिड़िया रानी….

दाना आ के खा जा,
गीत मधुर सुना जा,
बबुआ को बहला जा,
आ जा चिड़िया रानी…..

दाना आ के खा जा,
मनोरम दृश्य बना जा,
हम सब को हरसा जा,
आ जा चिड़िया रानी……..

दाना आ के खा जा,
घर आँगन को चहका जा,
प्रकृति को महका जा,
आ जा चिड़िया रानी……..

दाना आ के खा जा,
अपना घोंसला बना जा,
पेड़-पौधों को सज़ा जा,
आ जा चिड़िया रानी……

दाना आ के खा जा,
गगन को चमका जा,
पर्यावरण शुद्ध बना जा,
आ जा चिड़िया रानी…….

कुमकुम कुमारी
मध्य विद्यालय बाँक
जमालपुर मुंगेर

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version