शिव स्तुति – २
हे शिव शंभू रुद्र उमावर ।
नीलकंठ शिव हर महेश्वर ।।
शंभूनाथ शिव शिव हे दिगम्बर ।
शिव शिव हर हर हे करुणाकर ।।
महादेव हो तीनों लोक के त्राता ।
नंदी सवार संग तिहुं लोक के माता ।।
हर हर हर महादेव तू सदा कहा कर ।
नामोच्चारण से निज कल्याण कर ।।
गौरीपति शिव सकल कल्याण कर ।
चरण-कमल में दे अनपायनी भक्ति वर ।।
…..गिरीन्द्र मोहन झा
+२ भागीरथ उच्च विद्यालय, चैनपुर-पड़री, सहरसा
0 Likes

