Site icon पद्यपंकज

ऊंचाई भी क्या चीज-गिरिंद्र मोहन झा

Girindra Mohan Jha

Oplus_131072

ऊंचाई भी क्या चीज होती है,
आकाश की ऊंचाई से देखो,
धरती पर के शिला-गिरि छोटे दिखाई देते हैं,
धरती पर से देखो तो तारे छोटे दिखाई देते हैं,
ऊंचाई पर से कुछ चीजें जस का तस दिखाई देती है,
हमारा शरीर, हमारा जमीर, हमारे कर्म, हमारे विचार,
ऊंचाई पर जाना, ऊंचा जाना बहुत अच्छी बात है,
पहाड़ ऊंचे होते हैं, मजबूत होते हैं, धैर्यवान होते हैं,
जो जितना ऊंचा होता है, उतना ही शांत, अटल, सहज, धैर्यवान, सहिष्णु, उपकारी होता है।
…..गिरीन्द्र मोहन झा

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version