हम शिक्षक राष्ट्र प्रणेता हैं
हम शिक्षक राष्ट्र प्रणेता हैं।
हम पल-पल के अध्येता हैं।।
हम ही समाज के नेता हैं।
दुख दर्द सभी के क्रेता हैं।।
हम नवल राह के निर्माता।
कहते हमको भाग्य विधाता।।
बच्चों से है अद्भुत नाता।
जीवन का हर पाठ पढ़ाता।।
अक्षर की गूँज सिखाते हैं।
हर भेद उन्हें समझाते हैं।।
हम शिक्षक जो कहलाते हैं।
अपना सर्वस्व लुटाते हैं।।
ममता चित में हम रखते हैं।
पीड़ा सारी हम सहते हैं।।
बच्चों के हित में रहते हैं।
तभी सफलता को गहते हैं।।
बच्चों से पहचान हमारी।
उनसे ही मुस्कान हमारी।।
सफल शिष्य से शान हमारी।
बस इतनी सी ध्यान हमारी।।
रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978
0 Likes

