Site icon पद्यपंकज

जागृति शंख बजाएँगे हम-नीतू रानी

Nitu Rani

Nitu Rani

भारत को शिक्षित बनाएँगे हम,

 बदलेंगे जमाना।

शिक्षा ग्रहण करना ध्रुव सा अटल है

काया की रग -रग में शिक्षा का बल है ,

शिक्षा की रौशनी फैलाएँगे हम

बदलेंगे जमाना।

बेटा- बेटी दोनों को हम पढा़एँ

शिक्षा से बच्चों का भाग्य जगाएँ,

जीवन में शिक्षा अपनाएँगे हम

बदलेंगे जमाना।

छूआ- छूत को जड़ से मिटाएँ

आपस में न कभी भेद- भाव लाएँ,

जागृति शंख बजाएँगे हम

बदलेंगे जमाना।

मेहनत कर मिट्टी को बनाएँगे सोना

जिंदगी में नहीं आएगा कभी रोना,

शिक्षा का अलख जगाएँगे हम

बदलेंगे जमाना।

भारत को निपुण बनाएँगे हम ,

बदलेंगे जमाना।

    

नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका 

स्कूल -म०वि० रहमत नगर

सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version