Site icon पद्यपंकज

झंडा ऊंचा रहे हमारा-ब्यूटी कुमारी

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Beauty

झंडा ऊंचा रहे हमारा

जय जन भारत जन मन अभीमत
जन गणतंत्र विधाता।
राष्ट्रीय झंडा शान है देश की पहचान है
केसरिया रंग है इसका त्याग बलिदान
का प्रतीक
सफेद है सादगी सच्चाई का प्रतीक
हरा रंग हरियाली समृद्धि का प्रतीक
बीच का चक्र प्रगति का प्रतीक
तिरंगा इसका नाम है।
हम हिंदुस्तानी तिरंगा को फहराते हैं
जन गण मन अधिनायक जय हे
राष्ट्रगान गाते हैं।
आजादी का जश्न मनाते हैं
है धन्य हमारी भारत माता
जिसके चरणों को सागर धोता।
हिमगिरी प्रहरी रक्षक इसका
गौरव भाल हिमालय उज्जवल
ह्रदय हार गंगाजल
जन गण मन अधिनायक जय हे
राष्ट्रगान हम गाते हैं
तिरंगा को फहराते हैं।
विजय विश्व तिरंगा प्यारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा।

ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवारा, बेगूसराय

0 Likes
Spread the love
WhatsappTelegramFacebookTwitterInstagramLinkedin
Exit mobile version