Site icon पद्यपंकज

जीवन की राहें-प्रियंका दुबे

Priyanka

जीवन की राहें

पथ है जीवन का
गतिशील है कदम
गंतव्य स्थल पर जाकर
सर्व धर्म निभाना है कठिन।
ईश्वर रचित संसार की
चुनौतियाँ है जटिल
उम्मीदों की दृष्टि से
जब हम देखेंगे संसार
मिलेगी बहुत सी कठिनाइयों से भरी सुंदर जहान।
विचित्रता में सुंदरता का अनुसंधान
कहां है सरल।
पर ऐसा भी नहीं
हर घूंट पर पीना ही पड़े गरल।
संघर्षों की गाथा नहीं होती सदेव बोझिल,
कर्मठता की पतवार
करा ही डालती है संघर्षों की निर्झरनी उस पार।
आस्था है जीवन का पर्याय
नित नए तथ्य उद्घाटित करती जीवन का प्रत्येक अध्याय।
अथाह समुद्र में गोताखोर सी
अकथ भविष्य की कल्पनाओं को करती साकार
प्रयास ही है प्रत्येक सफलता का आधार।

प्रियंका दुबे

मध्य विद्यालय फरदा

0 Likes
Spread the love
WhatsappTelegramFacebookTwitterInstagramLinkedin
Exit mobile version