कृपा करो प्रदान माँ।
मिले नया विहान माँ।।
निदान भूल का करो।
विकार शूल को हरो।।
विचार शुद्धता भरो।
प्रगाढ़ दिव्यता वरो।।
गिरा उदार मान माँ।
कृपा करो प्रदान माँ।।०१।।
विचारता उदास है।
पुकारता सुदास है।।
हुआ नहीं विकास है।
मिला नहीं उजास है।।
कुपुत्र भक्त जान माँ।
कृपा करो प्रदान माँ।।०२।।
अबोध बोध माँगता।
नवीन शोध माँगता।।
विमुक्त क्रोध माँगता।
बिना विरोध माँगता।।
वरो हमें निदान माँ।
कृपा करो प्रदान माँ।।०३।।
गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
सियारामपुर, पालीगंज, पटना, बिहार।
संपर्क- 9835232978
0 Likes

