विषय -दीपावली।
शीर्षक –ममता, करुणा का दीप जलाओ – नीतू रानी
दीपावली हँसी खुशी से मनाओ,
अपने अंदर के अंधकार मिटाओ।
पूरे परिवार के साथ मनाओ,
एक दूसरे का हाथ बँटाओ।
त्यागकर दुश्मनी, अहंकार और द्वेष,
मन में रखकर प्रभु का फेस।
ममता, करूणा का दीप जलाओ,
खुशियों की फूलझरियाँ लाओ।
जाति- पाति,ऊँच-नीच को छोड़कर,
एक- दूसरे को गले लगाओ।
प्रेम,श्रद्धा प्रभु के चरणों में,
देकर अपना शीश झुकाओ।
नीतू रानी,
विशिष्ट शिक्षिका
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।
0 Likes

