आओ करें प्रकृति से प्यार
आओ करें प्रकृति से प्यार,
प्रकृति का है हम पर उपहार।
पर्यावरण है जीवन का आधार,
इससे हीं महके सारा संसार।
पेड़ बड़े उपकारी होते,
इनके सानिध्य में जीवन पलते।
नदियां अमृत जल है पिलाती,
धरती मां सबकुछ सह जातीं।
आओ मिलकर वृक्ष लगाएँ,
धरती माँ का मान बढ़ाएँ।
प्लास्टिक का उपयोग घटाएँ,
वातावरण को स्वच्छ बनाएँ।
जल का हर एक बूंद बचाएं,
कचड़ा का उचित निपटान कराएं ।
पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प,
यही हमारी जिम्मेदारी और श्रेष्ठ विकल्प।
स्वरचित एवं मौलिक
मनु कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय दीपनगर बिचारी, राघोपुर, सुपौल
0 Likes

