विषय -बाल कविता।
शीर्षक -सोमवार को आएगा मेरा मोटरकार।
सोमवार सोमवार सोमवार,
सोमवार को आएगा मेरा मोटरकार।
मंगलवार मंगलवार मंगलवार,
माँ करती बच्चों से बेइंतहा प्यार।
बुधवार बुधवार बुधवार,
मलाई खाकर घर से भागा काला बिलार।
गुरुवार गुरुवार गुरुवार,
खाना खाओ ताजा न कभी पड़ो बीमार।
शुक्रवार शुक्रवार शुक्रवार,
आए स्नान करने हम गंगा किनार।
शनिवार शनिवार शनिवार,
ज्यादा नहाए हो गया मुझे सर्दी बुखार।
रविवार रविवार रविवार,
आपस में मिलकर रहो पूरे परिवार।
नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका, स्वरचित सप्ताहिक बाल कविता।
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।
0 Likes

