आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
मैं राजू हूँ राजू
मेरा सभी काम करता है
मेरा बाजू
मैं राजू हूँ राजू।
मैं अपना काम स्वयं करता
समय पर खाना बना लेता,
समय पर खा भी लेता
क्योंकि मैं राजू हूँ राजू।
समय पर पढ़ने भी चला जाता
समय पर गाय भी चरा लेता ,
और मैं मम्मी -पापा के कामों में
हाथ भी बँटा देता
क्योंकि मैं राजू हूँ राजू।
रविवार के दिन मैं नाखून काटता
घर -आँगन एवं कपड़े साफ करता,
फिर अपना शौचालय खुद से साफ करता
क्योंकि मैं राजू हूँ राजू।
मैं राजू हूँ राजू
मेरा काम करता है मेरे दोनों बाजू,
मैं राजू हूँ राजू।
मैं तीन क्लास में पढ़ता हूँ
पढ़ता कम ज्यादा गढ़ता हूँ,
सबकी बात सुनता हूँ
बड़ों की सेवा करता हूँ,
क्योंकि मैं राजू हूँ राजू
सभी काम करता है मेरा बाजू।
नीतू रानी
स्कूल -म०वि०सुरीगाँव
प्रखंड -बायसी
जिला -पूर्णियाँ बिहार।

