Site icon पद्यपंकज

मातृ दिवस – नीतू रानी

-मातृ दिवस।
शीर्षक – मेरी माँ को।

मेरी प्यारी माँ को ,
सुर्ख लाल रंग पसंद था।

लाल सिंदूर लाल बिंदी,
लाल साड़ी माँ को पसंद था।

लाल चूड़ी लाल कंगन ,
लाल माला माँ को पसंद था।

लाल पैर रंगा, लाल नेल‌पाॅलिस,
लाल रबड़ माँ को पसंद था।

मेरी प्यारी माँ को,
सुर्ख लाल रंग पसंद था।

लाल चद्दर लाल तकिया,
लाल मच्छरदानी मां को पसंद था।

लाल स्वेटर लाल मफलर,
लाल पैंताबा माँ को पसंद था।

पापा का कमाया लाल -लाल रुपये,
बेफालतू ख़र्च करना माँ को नही पसंद था।

माँ के हाथों का कम तेल का बना खाना,
मेरे परिवार में सबको पसंद था।

मेरी प्यारी माँ को,
सुर्ख लाल रंग पसंद था।

नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका।
स्वरचित मातृ दिवस पर कविता।
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version