Site icon पद्यपंकज

मैं टीचर ऑफ बिहार हूं -रामकिशोर पाठक

Ram Kishore Pathak

Ram Kishore Pathak

मैं टीचर्स ऑफ बिहार हूँ – गीत

शिक्षा का अटल आधार हूँ।
मैं टीचर्स ऑफ बिहार हूँ।।

बच्चों के कोमल भावों को।
अपनाकर सभी सुझावों को।।
शिक्षण का बना व्यवहार हूँ।
मैं टीचर्स ऑफ बिहार हूँ।।०१।।

उड़ने को देकर पर सबको।
संशय अंतस का हर सबको।।
करता कल्पना साकार हूँ।
मैं टीचर्स ऑफ बिहार हूँ।।०२।।

कमियों को दूर किया मैंने।
सबको नित नूर दिया मैंने।।
कसे तंज पर मैं प्रहार हूँ।
मैं टीचर्स ऑफ बिहार हूँ।।०३।।

गुणवत्ता का बीन बजाया।
पिछड़े को हूँ आगे लाया।।
शिक्षा का प्रतिपल सुधार हूँ।
मैं टीचर्स ऑफ बिहार हूँ।।०४।।

शिक्षा का हर क्षेत्र सजाया।
दुर्लभ को हूँ सुलभ बनाया।।
संभावना लिए अपार हूँ।
मैं टीचर्स ऑफ बिहार हूँ।।०५।।

कुंठा सबकी हरना चाहा।
अच्छे को मैं सदा सराहा।।
अवनि-अंबर का विस्तार हूँ।
मैं टीचर्स ऑफ बिहार हूँ।।०६।।

नूतन सपनों को नित गढ़ना।
कदम बढ़ाकर चलते रहना।।
मैं सफलता का संसार हूँ।
मैं टीचर्स ऑफ बिहार हूँ।।०७।।

गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version