Site icon पद्यपंकज

आओ छठ पर्व मनाएं शैलेन्द्र कुमार

आओ छठ पर्व मनाएं
एकता, भाईचारा, सौहार्द फैलाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।।
नहाए खाए, सहना, खड़ना रस्म निभाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।।
त्याग, संयम, सात्विकता अपनाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।
सुबह ठेकुआ का प्रसाद बनाएं
सूरज देव को अर्घ्य चढ़ाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।
शाम को कोसी, फल, दौरा सजाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।
छठी मैया को श्रृंगार चढ़ाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।
दीनानाथ को अर्घ्य चढ़ाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।
छठ मैया का प्रसाद पाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।
आस्था, भक्ति, शक्ति का दीप जलाएं
सूरज, सरिता की महिमा गाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।
चार दिवसीय पावन पर्व मनाएं
आओ छठ पर्व मनाएं।।
शैलेन्द्र कुमार
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बथनाहा, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर।

1 Likes
Spread the love
Exit mobile version