शिक्षक – गिरीन्द्र मोहन झा
शिक्षक ही करते हैं सभ्य समाज निर्माण,
विद्यार्थी ही है आदर्श शिक्षक की पहचान,
शिक्षक में होते हैं ये तीन गुण महान,
सबसे पहले हो विषय का गंभीर ज्ञान,
द्वितीय गुण है हो सम्प्रेषण कौशल,
है तृतीय गुण शिक्षण-शास्त्र महान,
शिक्षक एक ज्वलंत दीपक समान,
अध्ययन-अध्यापन जीवन भर काम,
विद्यार्थी की प्रतिभा शिक्षक की पहचान,
कर्त्तव्य परायण शिक्षक होते हैं महान,
अनुशासन, शिक्षण हैं शिक्षक का काम,
कर्त्तव्य के प्रेमी शिक्षक होते हैं महान,
शिक्षक करते हैं अपने विद्यार्थियों को महान दृष्टि प्रदान,
तार्किक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासु प्रवृत्ति का अवदान,
वे शिक्षक होते हैं अवश्यमेव महान,
सीखने हेतु प्रेरित करना है जिसका काम।
गिरीन्द्र मोहन झा
0 Likes

