Site icon पद्यपंकज

स्वच्छता जागरूकता- कार्तिक कुमार

Kartik Kumar

Kartik Kumar

स्वच्छ रहेंगे, स्वस्थ रहेंगे।
मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे।
घर-आँगन साफ़ बनाएँ।
कूड़ा कभी नहीं फैलाएँ।
विद्यालय सुंदर चमकाएँ।
सबको स्वच्छता अपनाएँ।
हाथों को साबुन से धोएँ।
रोगों को हम दूर भगाएँ।
साफ़ हवा में खेलें-कूदें।
खुशियों के गीत सभी गाएँ।
पेड़ लगाएँ, जल बचाएँ।
धरती माँ का मान बढ़ाएँ।
स्वच्छ सड़कें, सुंदर गाँव।
यही हमारा प्यारा ठाँव।
मिल-जुलकर यह काम करेंगे।
भारत का नाम रोशन करेंगे।
स्वच्छता सबसे बड़ी कमाई।
यही है सच्ची अच्छाई।

कहते हैं कार्तिक कुमार, स्वच्छ भारत बने हमारा संसार।
टीचर्स ऑफ बिहार का बैगलेस डे पैगाम, सीखें, सृजन करें, बढ़ाएँ भारत का नाम।

रचनाकार : कार्तिक कुमार

B.P.Ed., M.A. in Yog
जिला शिक्षा पुरस्कार प्राप्त शिक्षकमध्य विद्यालय कटरमाला,
गोरौल, वैशाली (बिहार)मो.: 7004318121
ई-मेल: kartikyog.kumar@gmail.com

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version