आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
गीला-सूखा कचरा बाँटें।
स्वच्छता की राह को थामें।
हरा डिब्बा, नीला डिब्बा।
सही जगह पर डालें कचरा।
प्लास्टिक अलग, कागज़ अलग।
रखो सफाई हर पल सब।
गंदगी को दूर भगाएँ।
सुंदर भारत हम बनाएँ।
पेड़-पौधे मुस्काते हैं।
स्वच्छ नगर को सजाते हैं।
हर बच्चा यह बात बताए।
कचरा कभी नहीं फैलाए।
मिल-जुलकर अभियान चलाएँ।
स्वच्छ धरती का मान बढ़ाएँ।
यही हमारी सच्ची पहचान।
स्वच्छ रहेगा हिंदुस्तान।
सब मिलकर यह प्रण दोहराएँ।
स्वच्छता का दीप जलाएँ।
कहते हैं कार्तिक कुमार, स्वच्छ भारत बने हमारा संसार।
टीचर्स ऑफ बिहार का बैगलेस डे पैगाम, सीखें, सृजन करें, बढ़ाएँ भारत का नाम।
रचनाकार : कार्तिक कुमार
B.P.Ed., M.A. in Yog
जिला शिक्षा पुरस्कार प्राप्त शिक्षकमध्य विद्यालय कटरमाला,
गोरौल, वैशाली (बिहार) मो.: 7004318121
ई-मेल: kartikyog.kumar@gmail.com

