Site icon पद्यपंकज

टीचर्स ऑफ बिहार :कार्तिक कुमार



ज्ञान की ज्योति लेकर निकले, टीचर्स ऑफ बिहार।
हर बच्चे के सपनों का बनते हैं आधार।
गाँव-गाँव में दीप जलाकर, शिक्षा का मान बढ़ाते।
अज्ञान के गहरे तम को, मिलकर दूर भगाते।

चाक, किताब और कलम से, भविष्य नया सँवारें।
मेहनत, सेवा और समर्पण से, जीवन में रंग उतारें।
हर कक्षा में गूँज रही है, आशा की मधुर पुकार।
टीचर्स ऑफ बिहार हैं, शिक्षा का सच्चा आधार।

बरसात, धूप या कड़ाके की ठंड, कदम नहीं रुकते।
बच्चों के उज्ज्वल कल के लिए, नित आगे ही बढ़ते।
अनुशासन की राह दिखाकर, संस्कारों का दीप जलाते।
प्रेम, करुणा और सत्य का, सुंदर संदेश सुनाते।

हर बच्चे में छिपी प्रतिभा को, पहचान कर निखारें।
सपनों को साकार बनाने, हर दिन नई राह सँवारें।
विद्यालय को ज्ञान धाम बनाकर, नई दिशा दिखलाते।
राष्ट्र निर्माण के पथ पर, सबको साथ बुलाते।

बेटी-बेटा एक समान हैं, यही सीख सिखलाते।
शिक्षा से ही जीवन बदलता, विश्वास यही जगाते।
किताबों से आगे बढ़कर, जीवन का ज्ञान सिखाते।
सदाचार और मानवता का, अमृत रोज़ पिलाते।

हर शिक्षक की तपस्या से, मुस्काता है बिहार।
बच्चों की मधुर हँसी से, महकता हर परिवार।
नवाचार की नई किरण से, शिक्षा में रंग भरें।
डिजिटल युग की राह पकड़कर, आगे बढ़ते रहें।

योग, खेल और संस्कृति का, भी देते सम्मान।
स्वस्थ तन और स्वस्थ मन से, बनता है महान इंसान।
हर विद्यालय बने प्रेरणा, हर शिक्षक हो मिसाल।
ज्ञान, सेवा और समर्पण से, ऊँचा हो बिहार का भाल।

आओ मिलकर प्रण करें, शिक्षा का दीप जलाएँ।
हर बच्चे को अवसर देकर, सपनों को सच बनाएँ।
टीचर्स ऑफ बिहार का यश, दुनिया भर में छाए।
ज्ञान, चरित्र और कर्म से, भारत का मान बढ़ाए।

जय शिक्षक! जय शिक्षा! जय बिहार महान!
यही हमारा संकल्प रहे, यही हो हिंदुस्तान।

B.P.Ed., M.A. in Yog
जिला शिक्षा पुरस्कार प्राप्त शिक्षक
मध्य विद्यालय कटरमाला, गोरौल, वैशाली (बिहार)
मो.: 7004318121
ई-मेल: kartikyog.kumar@gmail.com

1 Likes
Spread the love
Exit mobile version