Site icon पद्यपंकज

विश्व पर्यावरण दिवस-कार्तिक कुमार

हरियाली का संदेश सुनाएँ, आओ मिलकर वृक्ष लगाएँ।

धरती माँ की शान बढ़ाएँ, जीवन को खुशहाल बनाएँ।

पेड़ लगेंगे, फूल खिलेंगे, सुंदर होंगे गाँव-नगर।

शुद्ध हवा का उपहार मिलेगा, महकेगा सारा यह घर।

नदियाँ निर्मल, जल हो स्वच्छ, ऐसा सुंदर काम करें।

प्रकृति माँ के हर उपवन का, मिलकर हम सम्मान करें।

पक्षी गाएँ मधुर तराने, जब वन-उपवन लहराएँगे।

हरे-भरे इन वृक्षों से हम, जीवन सुखमय पाएँगे।

प्लास्टिक का उपयोग घटाएँ, स्वच्छ धरा का मान रखें।

जल, जंगल और भूमि बचाकर, अपना भारत महान रखें।

विश्व पर्यावरण दिवस पर, लें हम सब यह पावन प्रण।

हर वर्ष पौधे खूब लगाएँ, होगा खुशियों से जीवन धन।

एक-एक पौधा हम रोपें, हर आँगन में हरियाली हो।

धरती स्वर्ग समान बने फिर, खुशहाली ही खुशहाली हो।

आओ मिलकर आज कहें हम, यही हमारा सच्चा नारा—

“पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, हरित बने जग सारा।”

कार्तिक कुमार

मध्य विद्यालय कटरमाला, गोरौल, वैशाली

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version