Site icon पद्यपंकज

आजादी के दीवाने सुभाष – आशीष अम्बर

वीर सुभाष, देश की आजादी के अभिमान हो।
वीरता के पथ पर चलकर क्रांति के प्रमाण हो।

त्याग, तपस्या और बलिदानी का उपमान हो।
हर दिल में बसे हुए जनमानस का सम्मान हो।

तुम मुझे खून दो, मैं आजादी दूँगा का नारा बुलंद किया।
हरेक युवा के दिल में देश पर मिटने का उमंग दिया।

तुमने साहस,युवा प्रेरणा,चेतना का मार्ग प्रशस्त किया।
देश को सुरक्षित रखना है यह आश्वस्त किया।

आजादी का सपना, बनकर भारत को स्वाभिमान दिया।
देश-विदेश जहाँ भी गए लोगों ने उन्हें सम्मान दिया।

जाति, धर्म का बंधन तोड़, भारत को स्वच्छंद किया।
अपने बलिदानी के दम पर लोगों को आनंद दिया।

आशीष अम्बर ‘शिक्षक’
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड-केवटी
जिला-दरभंगा
बिहार

1 Likes
Spread the love
WhatsappTelegramFacebookTwitterInstagramLinkedin
Exit mobile version