Site icon पद्यपंकज

एक पेड़ माँ के नाम- नीतू रानी

Nitu

विषय -एक पेड़ माँ के नाम।


एक पेड़ माँ के नाम,
है माँ तुझे सलाम।
बच्चे लगाएँ पेड़
पेड़ में फलेंगे आम।
एक पेड़ माँ ——-2।

एक पेड़ पापा के नाम
बड़ा होने पर देगा यह दाम,
सिर्फ इसमें पानी है देना
ख्याल से सुबह और शाम।
एक पेड़ माँ ———-2।

एक पेड़ दादी के नाम
जाकर लगाएँगे दादी गाम,
आम, कटहल, लीची, आम
अनार, नारियल,जामुन ,लताम।
एक पेड़ माँ ———-2।

एक पेड़ दादा के नाम
सीसम ,नीम,और सागवान,
ये सब पेड़ मजबूत बहुत होता
बनता इससे बहुत समान।
एक पेड़ माँ ——2।


नीतू रानी (विशिष्ट शिक्षिका)
स्कूल -रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ ।

1 Likes
Spread the love
Exit mobile version