आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
🌿 एक पेड़ माँ के नाम 🌿
माँ की ममता धरती पर आयी,
हरियाली संग खुशियाँ लायी ।
जिसकी छाया में सबको सुकून मिले,
थकान न हो जिसके फूलों के तले।
वो ऑक्सीजन देती है ,
हर सांस में जीवन भरती है ।
जड़ें उसकी जैसे माँ के पाँव,
संतुलन ऐसा धरती पर हरियाली का गाँव ।
फूलों में उसकी मुस्कान बसे,
फल में माँ के वरदान सजे ।
धूप से झुलसे जग को झाँपे ,
आँचल फैलाकर छाया बाँटे।
वो हर आहट पर जाग उठे,
पक्षियों को घर सा सुख दे।
वर्षा लाने का वादा उसका,
है उपयोगी उसका रेशा-रेशा।
काटो मत , वृक्ष लगाओ ,
ये संदेश पूरे जग में फैलाओ ।
कलियों में उसकी सपने पलें,
बीजों में भविष्य के तारे पलें।
साँस बने वो, छाँव बने,
धरती फिर से खुशहाली बने।
हर पेड़ में माँ का वास रहे,
हर मन में हरियाली की आस रहे।
अगर हर जन एक पेड़ लगाए,
माँ की मूरत धरती पर आए ।
एक पेड़ माँ के नाम लगाओ ,
इस जीवन में माँ का उपहार सजाओ।
प्रस्तुति – अवधेश कुमार ,
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रसुआर , मरौना , सुपौल

