Site icon पद्यपंकज

वंदे मातरम् – गीत – राम किशोर पाठक

Ram Kishore Pathak

Ram Kishore Pathak

वंदे मातरम् – गीत

भारत वासी दिल के अच्छे, चाहत सदा स्वच्छंद है।
वंदे मातरम् गीत सुंदर, गाना सबको पसंद है।। वंदे मातरम्। वंदे मातरम्।

बंकिम चन्द्र चटर्जी इसकी, रचना करने वाले हैं।
देशभक्ति के हित में अपने, सुर को देने वाले हैं।।
जिसको गाकर सदा हौसलें, होते सबके बुलंद है।
वंदे मातरम् गीत सुंदर, गाना सबको पसंद है।। वंदे मातरम्। वंदे मातरम्।

दीवानें तो आजादी के, इसको गाते हर-पल थें।
और राष्ट्र के खातिर अपने, कदम बढ़ाते पल-पल थें।।
वर्षों गुजरा फिर भी कितना, मनभावन सभ्य छंद है।
वंदे मातरम् गीत सुंदर, गाना सबको पसंद है।। वंदे मातरम्। वंदे मातरम्।

राष्ट्र-गीत की उपमा इसको, यह पहचान हमारी है।
सूचक बनकर यह संस्कृति की, सदियों से यह प्यारी है।।
गाते जब भी हम-सब इसको, भरता हृदय-आनंद है।
वंदे मातरम् गीत सुंदर, गाना सबको पसंद है।। वंदे मातरम्। वंदे मातरम्।

गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version