Site icon पद्यपंकज

बाल दिवस-ब्यूटी कुमारी

Beauty

बाल दिवस

तिथि नवंबर चौदह
आता है हर साल
चाचा नेहरू का
जन्मदिन कहलाता
दिवस बाल।
दिल के भोले
मृदु मुस्कान
कोमल पंखुड़ियों
वाला भाता उनको
फूल गुलाब।
करते थे बच्चों से
बहुत प्यार बच्चे
कहते चाचा नेहरू
पंडित जवाहरलाल
नेहरू थे स्वतंत्र
भारत के प्रथम
प्रधानमंत्री भारत रत्न
सम्मान मिला।
प्राणों से प्यारा
था उनको स्वदेश
बापू के प्यारे थे नेहरू
भारत के राज दुलारे थे।
बाल दिवस आया
सबको हर्षया बच्चे के
मन उमंग भर आया।
हमसब नेहरू जी को
श्रद्धा सुमन अर्पित करते
बाल दिवस के अवसर पर
बच्चे होते राष्ट्र निर्माता
गढ़ना है इनके भविष्य
बाल शोषण बाल श्रम
का उन्मूलन सभी को
मिले शिक्षा अधिकार।
हम सबका है संकल्प
ऊंच-नीच का भेद मिटाकर

सबको गले लगाना है

विद्या मंदिर सजा है

बच्चों के फुलवारी से

विद्यालय में धूम मचा है

बच्चों के किलकारी से

आओ बच्चों खेलें कूदे

नाचे गाए धूम मचाए

हमसब बाल दिवस मनाए।
चाचा नेहरू का पैगाम
बाल दिवस बच्चों के नाम।
देश को दिया प्रगति का इनाम
चाचा नेहरू को शत-शत प्रणाम।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

Spread the love
Exit mobile version