शिक्षक दिवस-ब्यूटी कुमारी

Beauty

Beauty

शिक्षक दिवस

5 सितंबर का दिवस आया
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
का जन्म दिवस मनाया।
राष्ट्र के सर्वोच्च पद को
सुशोभित किए हैं शिक्षक।
समाज के प्रेरणास्रोत हैं शिक्षक
बच्चे के भविष्य को गढते
शिक्षक है शिक्षा का सागर
ज्ञान का गागर है शिक्षक।
बच्चों के अंदर के गुणों को
बाहर लाते समाज में
पूजे जाते शिक्षक
स्कूल में माता पिता
का प्यार देते बच्चों को
शिक्षा और संस्कार देते
सदाबहार फूल सा खिलकर
महकते और महकाते शिक्षक।
पढ़ाते समानता का पाठ
शिक्षक का यह कहना है
श्रम लगन सच्चा गहना है।
गीली मिट्टी को सवारने
कुंभकार बन जाते शिक्षक
छात्रों में मानव मूल्यों का
ज्ञान वही कराते हैं।
सुंदर सुर सजाने को
साज बनाते नौसीखिए परिंदों
को बाज बनाते शिक्षक।
आदर्शों का मिसाल बन
बाल जीवन संवारते
सफलता के मूल मंत्र से
शिखर पर चढ़ना सिखाते
प्रकाश पुंज का आधार बन
कर्तव्य अपना निभाते शिक्षक।
माता जीवन, पिता सुरक्षा
लेकिन सच्ची मानवता का
पाठ पढ़ाते शिक्षक।
राष्ट्र के विकास में आगे आते
राष्ट्र निर्माता कहलाते शिक्षक।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति के
जन्मदिवस को मनाया
जाता है शिक्षक दिवस।

✍️ ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

Leave a Reply