Site icon पद्यपंकज

आदर्श शिक्षक-आयुषी

Ayushi

आदर्श शिक्षक 

वो अपने ज्ञान की ज्योति से
घर-घर ज्ञान का दीप जलाते हैं
जो बच्चों को पाठ पढ़ाते हैं
वो राष्ट्र निर्माता कहलाते हैं।

कभी डांटकर, कभी प्यार से
बच्चों की गलती उन्हें बताते है
जो बच्चों को अनुशासन सिखाते हैं
वो एक अच्छे शिक्षक कहलाते हैं।

अज्ञानता के काले बादल हटाकर
बच्चों में ज्ञान की रौशनी फैलाते हैं
जो सदेव सत्य मार्ग पर चलना सिखाए
वो ही असली पथदर्शक कहलाते है।

जात-पात से वो ऊपर उठकर
ईमानदारी, त्याग, सहनशीलता सिखाते हैं
जो अच्छे समाज का निर्माण करते है
वो जग में आदर्श शिक्षक कहलाते है।

जीवन के कठिन राह को आसान कर
समाज में चलने के काबिल बनाते हैं
जो समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देते हैं
वो देश में महान गुरु कहलाते हैं।
-Ayushi

(स्वरचित कविता)

आयुषी 

शिक्षिका
मध्य विद्यालय चोआबाग
मुंगेर, बिहार

Spread the love
Exit mobile version