Site icon पद्यपंकज

हमारे अंगना फूल बरसे – नीतू रानी

Nitu

बिटिया ने


बिटिया ने जनम लिया,
हमारे अंगना फूल बरसे।
मैंने लूटाया अन- धन- लाल
खुशी से सब झूमे नाचे ,
बिटिया ने जनम लिया
हमारे अंगना फूल बरसे।

बिटिया के जनम पर मैं सबको मंगाई
खिलाई छप्पन प्रकार,
हमारे अंगना फूल बरसे
बिटिया ने जनम लिया —२

बिटिया के जनम पर
सब खुश होकर,
दिए बिटिया को आशीष
हजार हमारे अंगना फूल बरसे,
बिटिया ने जनम लिया
हमारे अंगना फूल बरसे।

बिटिया पढ़ेगी अफसर बनेगी
कुल का नाम ये रौशन करेगी,
फिर ‌हम सबको छोड़ जाएगी ससुराल, हमारे अंगना फूल बरसे,
बिटिया ने जनम लिया
हमारे अंगना फूल बरसे।


नीतू रानी
स्कूल -म०वि०सुरीगाँव
प्रखंड -बायसी
जिला -पूर्णियाँ बिहार।

Spread the love
Exit mobile version