Site icon पद्यपंकज

शिक्षांगण सरगम-अवनीश कुमार

शिक्षांगन सरगम

सुंदर मनोहर पवित्र पावन।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजगरवा पूरब का प्रांगण।।

ये हमारा है, शिक्षांगन
ये हमारा है, विद्यांगन
ये हमारा है, ज्ञानांगन
ये हमारा है, सर्वांगन ।।

सुंदर मनोहर पवित्र पावन।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजगरवा पूरब का प्रांगण।।

कर्तव्य पथ पर चलना सिखलाते
सत्य, सेवा सद्गुणों का रत्न जड़ते
संस्कार, संयम, ज्ञान, तपोबल के साक्षात हमारे गुरुवर

सुंदर मनोहर पवित्र पावन
उत्क्रमित मध्य विदयालय अजगरवा पूरब का प्रांगण।।

प्रेमपूर्वक हमे पढ़ाते
संस्कारी, ज्ञानी हमे बनाते
अनुशासित रहना हमे सिखाते
हमारे गुरुवर

सुंदर मनोहर पवित्र पावन।
उत्क्रमित मध्य विदयालय अजगरवा पूरब का प्रांगन।।

खूब पढ़ाते, खूब लिखाते
खूब खेलाते, खूब घुमाते

बड़ी मधुर है यहाँ की शिक्षा
बड़ी मधुर है यहाँ की दीक्षा

सुंदर, मनोहर, पवित्र, पावन।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
अजगरवा पूरब का प्रांगण।।

सुंदर, मनोहर, पवित्र, पावन।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
अजगरवा पूरब प्रांगण।।

अवनीश कुमार
प्रधनाध्यापक
उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजगरवा पूरब
 पकड़ीदयाल पूर्वी चंपारण ( मोतिहारी)

Spread the love
Exit mobile version