आज नरक चतुर्दशी(छोटी दीवाली) की शुभ सन्ध्या में एक दीया जलाओ – गिरीन्द्र मोहन झा
देव, पितर को जोत दिखाने, एक दीया जलाओ,
नरकासुर औ’ यम निवारण, एक दीया जलाओ,
अमर शहीद के स्मृति हित, एक दीया जलाओ,
सर्वत्र प्रकाश प्रसार हेतु, एक दीया जलाओ,
संस्कृति, संस्कार के संवर्द्धन हित, एक दीया जलाओ,
ज्ञान-विज्ञान का कमल विकसाने, एक दीया जलाओ,
सबको शान्ति, प्रगति का पथ दर्शाने, एक दीया जलाओ,
भ्रष्टाचार के उन्मूलन हित, एक दीया जलाओ,
सर्वत्र सदाचार, ईमानदारी फैलाने, एक दीया जलाओ,
मानवता के सर्वत्र विकास हित, एक दीया जलाओ,
विश्व शीर्ष पर भारत को पहुंचाने, एक दीया अवश्य जलाओ ।
गिरीन्द्र मोहन झा(.स्वरचित)
0 Likes

