आओ खेलें अक्षर-खेल – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।
दो बार कहानी सुनकर बच्चों,
शब्द नए पहचानो।
बोर्ड-ज़मीन पर लिखे अक्षरों को,
कहानी में तुम जानो।
बारहखड़ी के चार्ट पढ़ें हम,
रोज़ खेल दो खेलें।
जो मन आए सोचो-बनाओ,
कॉपी में लिख डालें।
गलती हो तो चार्ट देखकर,
फिर से सही बनाएँ।
प्यारा-सा एक चित्र बनाकर,
उस पर बातें लिखाएँ।
शिक्षक बोलें नए-नए शब्द,
सुनकर हम लिख जाएँ।
अब आओ सब मिलकर बच्चों,
मज़ेदार खेल रचाएँ!
तोड़ो-जोड़ो खेल निराला,
‘म-ह-ल’ को तोड़ो भाई।
पहली-आखिरी ध्वनि बताओ,
करो न ज़रा ढिलाई।
अंताक्षरी में टोली बनाकर,
अंतिम ध्वनि से गाओ।
‘मटर-राजू-जूता-ताज’ की,
लड़ी नई बनाओ।
दो अक्षर की बारहखड़ी से,
‘मन’ और ‘मान’ बनाएँ।
मिलते-जुलते ‘कालू-भालू’,
‘खाता-जाता’ गाएँ।
हर दिन नई-नई मात्रा से,
खेल यही दोहराएँ।
खेल-खेल में हँसते-गाते,
हिंदी सहज सिखाएँ!
धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।
प्राथमिक विद्यालय रेही टोला
रानीगंज अररिया

