पद्यपंकज padyapankaj,Shaikshik,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj आओ खेलें ‘बाँट-बाँट’ का खेल – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

आओ खेलें ‘बाँट-बाँट’ का खेल – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

आओ खेलें ‘बाँट-बाँट’ का खेल – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

 

आओ बच्चों मिलकर सीखें,

चीज़ों को बराबर बाँटना,

गणित की प्यारी भाषा में,

इसे ही कहते हैं ‘भाग’ करना।

मेरे पास थे आठ लड्डू,

दो दोस्तों में था बाँटना,

एक-एक कर देते गए,

चार-चार सबको मिल गए!

निधि लाई बहत्तर कॉपियाँ,

नौ बच्चों में उन्हें बाँटना था,

नौ का पहाड़ा आठ बार पढ़ा,

सबको आठ-आठ कॉपी मिल गई!

पहले बड़े अंक को बाँटते हैं,

फिर छोटे अंक की बारी आती है,

पहाड़े याद हों अगर हमें तो,

भाग की हर पहेली सुलझ जाती है।

 

छोटे-बड़े सब बच्चे आओ,

गोल घेरा मिलकर बनाओ।

गणित नहीं है कठिन पहेली,

यह तो है अपनी प्यारी सहेली।

पेड़ से टूटे ताज़े छह आम,

तीन बंदरों का आया काम।

एक-एक कर सबको दे डाला,

दो-दो आम सबने खा डाला!

अम्मा लाईं दस गरम जलेबी,

तीन बच्चों ने थाली ले ली।

तीन-तीन सबको मिल गईं मीठी,

बची एक, वह अम्मा ने ले ली!

गुरु जी लाए पच्चीस पेंसिल,

पाँच बच्चों को करना था हासिल।

पाँच का पहाड़ा पाँच बार बोला,

सबने झटपट बस्ता खोला!

पहले बड़े नोट बाँटेंगे,

फिर सिक्कों की बारी आएगी।

पहाड़े याद रहेंगे जब तक,

भाग कभी न उलझाएगी!

 

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

प्राथमिक विद्यालय रेही टोला 

रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply