पद्यपंकज padyapankaj,Shaikshik,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj गुणा का खेल निराला – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

गुणा का खेल निराला – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

गुणा का खेल निराला – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

 

स्थानीय अरु अंकित मान,

जोड़-घटाव का हो जब ज्ञान।

आओ मिलकर अब हम जानें,

गुणा की सरल कहानी मानें॥

पाँच-पाँच के तीन समूह,

या हों तीन-तीन के व्यूह।

मिलकर सब पंद्रह बन जाते,

गिनती करके हम दिखलाते॥

वस्तु समूहों में रखवाओ,

बच्चों को यह बात बताओ।

बार-बार जो जोड़ कहाए,

वही गुणा का रूप बनाए॥

दो खड़ी रेखाएँ खींचो,

एक पड़ी रेखा से सींचो।

जहाँ-जहाँ ये रेखा काटें,

उन गाँठों को गिनकर बाँटें॥

दो एकम दो, दूनी चार,

सीढ़ी से हो पहाड़ा तैयार।

दो चौके आठ, तिया छः जानो,

दो दूनी चार, एकम दो मानो॥

पर जब दो न हो एक भी बार,

शून्य से हो जब गुणा व्यापार।

कोई गाँठ न बनती तब है,

शून्य ही उत्तर आता अब है॥

चार्ट पर उँगली रख शिक्षक गाएँ,

बच्चे केवल ध्यान लगाएँ।

मन ही मन में सब दोहराएँ,

गुणा के नियम समझते जाएँ॥

फिर शिक्षक संग बच्चे गाएँ,

एक साथ सब स्वर को मिलाएँ।

पीछे-पीछे नहीं पुकारें,

संग-संग पढ़कर पाठ सुधारें॥

बारी-बारी सबको बुलवाओ,

पढ़ने का अवसर दिलवाओ।

अटके जो कोई भी साथी,

सब मिलकर बन जाओ बाती॥

नित अभ्यास चार्ट से होगा,

पक्का ज्ञान तभी तो होगा।

खेल-खेल में गणित सिखाओ,

बच्चों के मन को हर्षाओ॥

 

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।

प्राथमिक विद्यालय रेही टोला 

रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply