Site icon पद्यपंकज

आओ मिलकर जन्मदिन मनाएँ —मृत्युंजय कुमार

Mritunjay Kumar

Mritunjay Kumar

आओ मिलकर जन्मदिन मनाएँ,
बापू के सत्य-अहिंसा के मार्ग अपनाएँ।

राष्ट्रपिता हम जिन्हें कहते,
सबके दिलों में वे ही रहते।

बापू ने तीन मूल मंत्र दिए,
हमने उन्हें जीवन में धारण किए।

सबके दिलों पर करते हैं राज,
उनके आदर्शों को अपनाएँ आज।

अंग्रेजों को देश से जिसने भगाया,
सत्य-अहिंसा से आज़ादी दिलाया।

आओ, हम उनका गुणगान करें,
उनके चरणों में शत-शत प्रणाम करें।

सादा जीवन, उच्च विचार अपनाएँ,
गाँधी जी के सपनों को जीवन में सजाएँ।

आओ, हम सब मिलकर जन्मदिन मनाएँ,
बापू के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ।

मृत्युंजय कुमार
विशिष्ट शिक्षक (1-5)
NPS खुटौना यादव टोला
पताही, पूर्वी चंपारण
मो:-9955146027

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version