Site icon पद्यपंकज

दीपावली का त्योहार मनायें -आशीष अम्बर

दीपावली का त्योहार मनायें 

अज्ञानता का अब तिमिर मिटाकर ,
ज्ञान का अभिनव प्रकाश फैलाएँ ।
घर – द्वारों को दीपों से सजाकर,
दीपावली का त्योहार मनाएँ ।

घर को रंग – बिरंगे रंग से ,
स्वर्ग सा मिलकर हम सजाएँ ।
कूड़ा – कचड़ा को निपटाकर ,
प्रदूषण को यथा कम कर पाएँ ।

दीप – बत्तियों से यह संदेशा लेकर,
सद्भावना पूरे समाज में फैलाएँ ।
प्रकाशित कर घर – आँगन को,
जीवन में नित खुशियाँ पाएँ ।

दीपोत्सव का यह पर्व अनोखा,
मिलकर मिठाई – बताशे खाएँ ।
सुख – समृद्धि की कामना करके,
सबको यह संदेशा दे जाएँ ।

आशीष अम्बर
( विशिष्ट शिक्षक)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड – केवटी
जिला – दरभंगा
बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version