Site icon पद्यपंकज

गर्मी की छुट्टी-कार्तिक कुमार

स्कूल कल जब बंद होगा, छुट्टी का संदेश आएगा,

प्यारे बच्चे हँसते-गाते अपने घर को जाएँगे।

मस्ती के संग सीख नई हर दिन तुम अपनाओगे,

अच्छे कर्मों की खुशबू से जग में नाम कमाओगे।

कार्तिक सर का योगा करके स्वस्थ सदा रह पाओगे,

तन होगा मजबूत तुम्हारा, मन में दीप जलाओगे।

माँ की सेवा, पिता का आदर जीवन सफल बनाएगा,

बड़ों के चरणों का आशीष हर मुश्किल दूर भगाएगा।

गर्मी छुट्टी का होमवर्क तुम मन लगाकर करना,

समय अमूल्य धन होता है, इसे न व्यर्थ गुजरना।

सुबह-सुबह उठ योग करोगे, खुशियों के फूल खिलेंगे,

ज्ञान और संस्कारों से जीवन के पथ मिलेंगे।

मध्य विद्यालय कटरमाला का नाम सदा बढ़ाओगे,

अपने अच्छे व्यवहार से सबका दिल जीत जाओगे।

गुरुजनों का मान करोगे, सम्मान बहुत पाओगे,

सच्चाई और मेहनत से ऊँचा मुकाम बनाओगे।

कल स्कूल जब फिर खुलेगा, मुस्काते हुए आना,

नई उमंग और नई ऊर्जा संग सपनों को सजाना।

पढ़-लिखकर आगे बढ़ना, यही हमारा नारा है,

भारत का उज्ज्वल भविष्य तुम बच्चों का सितारा है।

कार्तिक कुमार 

मध्य विद्यालय कटरमाला गोरौल वैशाली

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version